Saturday, August 21, 2010
बड़ी खबर
एक बड़ी और दुखद खबर. खबर यूपी बोर्ड के स्लेबस को लेकर है. इसमें एक बड़ा फेर बदल हुआ है. जी हां, आपजानकर शायद हैरत में पड़ जाए. बोर्ड की 9 वीं क्लास की सोशियोलाजी की बुक से कुछ धर्मो को हटा लिया गया है. यहूदी, इस्लाम और इसाई धर्म अब इस क्लास में नहीं पढाए जाएंगे. इन धर्मो को बिना किसी वजह के कोर्स से बाहर कर दिया गया है. अब आपका बच्चा इन धर्मो को जान ही नहीं पाएगा. इस बदलाव की क्या जरूरत आन पड़ी ये तो नहीं पता. हां इतना जरूर है इस तरह का चेंज बड़े सवाल खड़े करता है. -अरूण कुमार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment